पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे बोर्ड के निर्णय के बाद कवायद में जुटे अफसर, महिलाओं के लिए अलग डॉरमेेट्री बनवाएं या फिर पुर

रेलवे बोर्ड के निर्णय के बाद कवायद में जुटे अफसर, महिलाओं के लिए अलग डॉरमेेट्री बनवाएं या फिर पुरानी ही चल जाएगी, इस पर सर्वे जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेबोर्ड के निर्देश के बाद रेल प्रशासन स्टेशन पर महिलाओं को डॉरमेट्री की सुविधा देने की तैयारी में जुट गया है। अफसरों का कहना है कि महिलाओं की अलग डॉरमेट्री में सबसे अहम सुरक्षा इंतजाम है। इसके लिए वर्तमान डॉरमेट्री का सर्वे कर तय करेंगे कि अलग बनाएं या फिर वर्तमान को ही विकसित करें। वर्तमान में डॉरमेट्री में 25 बेड और सात रिटायरिंग रूम महिला, पुरुष यात्री दोनों के लिए ओपन हैं। शेषपेज|15

भास्करटीम ने देखा कि सुरक्षा व्यवस्था लचर है। व्यवस्था बनाए रखने एक कर्मचारी तक मौजूद नहीं। आस-पास पूछताछ करने पर पता चला कि कर्मचारी कहीं गया हुआ है। करीब 15 मिनट बाद भी वह नहीं लौटा। स्टेशन परिसर की डॉरमेट्री में वर्तमान में 25 बेड और सात रिटायरिंग रूम हैं। दोनों कॉमन हैं, यानी महिला या पुरुष यात्री दोनों इनकी बुकिंग करवा सकते हैं। रिटायरिंग रूम में से दो एसी और पांच सामान्य हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सीजन में सभी बुक हाेते हैं। डॉरमेट्री में बुकिंग का सिस्टम ऑनलाइन कर दिया गया है।

सर्वे के बाद लेंगे निर्णय

सुविधाएं होनी चाहिए

पहले सुरक्षा पुख्ता करें

महिला यात्रियों के लिए अलग डॉरमेट्री बनाने का निर्णय सर्वे के बाद लिया जाएगा। इसमें सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। वर्तमान डॉरमेट्री का जायजा लेंगे। अगर वहां महिलाओं के ठहरने की अलग व्यवस्था हो पाएगी तो जरूर की जाएगी।\\\'\\\' -रवीश कुमार सिंह, सीनियरडीसीएम

रेलवे की डॉरमेट्री में सभी मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए, ताकि महिलाओं को वहां ठहरने में कोई परेशानी हो। सुरक्षा केे साथ खासकर साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाना चाहिए। वर्तमान डॉरमेट्री में इन सबका अभाव है, जिसके चलते महिलाएं नहीं आतीं।\\\'\\\' -पुष्पा शर्मा, बिजनेसवूमन

महिलाओं के लिए अलग से डॉरमेट्री अच्छी पहल है, लेकिन पुख्ता सुरक्षा इंतजाम भी हों। महिला सुरक्षाकर्मी के साथ महिला स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाए। साफ-सफाई पर ध्यान दिया जाए। अभी सुरक्षा के अभाव में महिलाएं डॉरमेट्री के बजाय होटलों में ठहरती हैं।\\\'\\\' -श्वेता मिश्रा, बैंकर

रेलवे स्टेशन पर फिलहाल कॉमन डॉरमेट्री है।

जोन मुख्यालय के हिसाब से दी जानी चाहिए सुविधाएं