पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिलासपुर समेत पांच शहरों में शुरू होगी एयर टैक्सी सेवा, प्रशासन तैयारी में जुटा

बिलासपुर समेत पांच शहरों में शुरू होगी एयर टैक्सी सेवा, प्रशासन तैयारी में जुटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
46 लाख रुपए का प्रस्ताव भेजा, फेंसिंग और मार्किंग करवाएंगे

चकरभाठाहवाईपट्‌टी से एयर टैक्सी सर्विस की शुरुआत के लिए प्रशासन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने हवाईपट्‌टी के लिए 46 लाख रुपए का प्रस्ताव बनाया है। इस राशि से 6.50 एकड़ में फैले कैंपस के चारों ओर फेंसिंग की जाएगी। हवाईपट्‌टी पर फिर से मार्किंग करवाई जाएगी। यह प्रस्ताव प्रशासन के जरिए शासन को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।

फेंसिंग करवाई थी, तार चोर ले गए

लोक निर्माण विभाग के डिवीजन-एक ने हवाईपट्टी में 64 सौ मीटर पर बाउंड्रीवाॅल बनाने के लिए शासन को दो बार प्रस्ताव भेजा था, लेकिन इसे मंजूरी नहीं मिली। यह प्रस्ताव 4.50 करोड़ रुपए का था। हालांकि अब सेना के हवाले होने के बाद इतनी भारी-भरकम राशि खर्च करना फिजूल ही होता, क्योंकि सेना यहां अपने हिसाब से सुरक्षा अन्य उपाय करेगी। विभाग ने तीन साल पहले काऊ प्रोटेक्शन ट्रेंच (सीपीटी) जरूर बनवाई, लेकिन इसके किनारे की गई फेंसिंग से बारवेट तार चोरी हो गए।

यह तस्वीर है तीन साल पहले की, जब पीडब्ल्यूडी ने लाखों रुपए खर्च कर हवाईपट्‌टी के किनारे सीपीटी बनवाई और फेंसिंग करवाई। यह बात अलग है कि इसके बाद अफसर यहां कभी झांकने नहीं आए। नतीजा यह कि तार चोर ले गए और सीपीटी के गड़्ढे पट गए।

कंपनियों से ऑफर मांगे हैं

सेना पहले भवन का पजेशन लेगी

मिलेट्री के कुछ अफसर चकरभाठा पहुंच चुके हैं। वे पहले बिल्डिंग अपने पजेशन में लेंगे। इधर, राजस्व मामले देखने वाले अधिकारियों ने यहां जमीन की नाप-जोख शुरू करवा दी है। बेस कैंप का काम शुरू होने के बाद उसके विमान भी नियमित रूप से आना-जाना करते रहेंगे। फिलहाल आर्मी अफसर आस-पास के गांवों का भ्रमण कर रहे हैं।

चकरभाठा हवाईपट्‌टी पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने के कारण अभी ग्रामीण साइकिल-बाइक लेकर रन-वे पर घुस आते हैं।

बिलासपुर के अलावा अंबिकापुर, जगदलपुर, कोरबा और जशपुर में एयर टैक्सी के लिए राज्य के विमानन विभाग ने कंपनियों से ऑफर मांगे हैं। ऑफर आने के बाद सर्विस का किराया अन्य रूपरेखा तय की जाएगी। हालांकि प्रक्रिया निकाय चुनाव के बाद पूरी होगी, लेकिन समय रहते शासन तैयारियां पूरी कर लेना चाहता है।

सुरक्षा के बंदोबस्त तो किए, लेकिन मॉनिटरिंग भूल गए

अब अधिकारी बता रहे हैं

चकरभाठा में मौके पर लगभग 1250