- Hindi News
- चुनाव के बहाने जनदर्शन फिर टला, बैठकें भी स्थगित हुईं
चुनाव के बहाने जनदर्शन फिर टला, बैठकें भी स्थगित हुईं
बिलासपुर | विधानसभाचुनावों के बाद से प्रशासन अब तक जनदर्शन दोबारा शुरू नहीं कर सका है। अब नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता का बहाना मिल गया है। कलेक्टोरेट में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जनदर्शन स्थगित रहेगा। इसके अलावा टाइम लिमिट अन्य विभागीय बैठकें भी स्थगित कर दी गई हैं। टीएल की बैठक इस महीने 9 और 16 दिसंबर को होने वाली थी। गौरतलब है कि कलेक्टोरेट में विधानसभा, लोकसभा चुनावों की आचार संहिता के चलते टला जनदर्शन अब तक शुरू नहीं हो पाया है।