- Hindi News
- बार कौंसिल की मतगणना फिर टली, अब 10 से होगी
बार कौंसिल की मतगणना फिर टली, अब 10 से होगी
बिलासपुर | स्टेटबार कौंसिल चुनाव में मतों की गिनती सोमवार को शुरू नहीं हो सकी। हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए तीन ऑब्जर्वर में से एक पारिवारिक कारणों से नहीं पहुंच सके। अब मध्यप्रदेश स्टेट बार कौंसिल के पूर्व सचिव राजेंद्र जैन की मौजूदगी में 10 दिसंबर से मतों की गिनती होगी। कुछ वकीलों ने दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू होने के बाद आपत्ति दर्ज करवाई। कार्रवाई नहीं होने पर याचिका लगाई गई। हाईकोर्ट ने याचिका निराकृत करते हुए ऑब्जर्वर की मौजूदगी में मतों की गिनती करवाने के निर्देश दिए हैं।