पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिप्रोसिन खाने वाली महिला दोबारा सिम्स में भर्ती की गई

सिप्रोसिन खाने वाली महिला दोबारा सिम्स में भर्ती की गई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | जहरीलीसिप्रोसिन टेबलेट खाने वाली एक महिला को दोबारा सिम्स में भर्ती करवाया गया है। कोटा के ग्राम चोरभट्ठी निवासी कविता यादव पति स्व. रामनरेश यादव (35 वर्ष) को 15 दिन पहले सिप्रोसिन खाने के कारण पहले सिम्स फिर अपोलो में भर्ती करवाया गया था। वहां से उसे डिस्चार्ज कर दिया गया था। सोमवार को उसकी तबीयत फिर बिगड़ गई तो सिम्स लाया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि सिप्रोसिन खाने वाली हिर्री क्षेत्र के ग्राम मुरु निवासी रेखा पटेल ईश्वरी पटेल को भी एक दिन पहले ही सिम्स में भर्ती किया गया है।