पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा में मेयर समेत अन्य नाम तय, दो दावेदारों वाले वार्ड अटके

भाजपा में मेयर समेत अन्य नाम तय, दो दावेदारों वाले वार्ड अटके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
न्यायधानीके निगम चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा में दिग्गज पार्षदों सहित 60 फीसदी वार्डों के टिकट तय हो चुके हैं। मेयर पद के लिए किशोर राय का नाम तय होने की खबर है, लेकिन पिछले चुनाव में प्रत्याशी चयन में मुंह की खाने के कारण मंत्री अमर अग्रवाल ने इस बार पत्ते अभी नहीं खोले हैं। जाहिर है कि ऐन मौके फेरबदल की गुंजाइश रखी गई है। मेयर सहित सभी वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा 12 दिसंबर को होगी। 13 दिसंबर को युवा सदन से नामांकन रैली निकालकर भाजपा प्रत्याशी मंत्री की नुमाइंदगी में कलेक्टोरेट में सामूहिक रूप से नामांकन जमा करेंगे।

वार्डों से पार्षद पद के दावेदारों की सूची महीनेभर पहले तय की जा चुकी थी, लेकिन चुनाव पर हाईकोर्ट की रोक लगने से भाजपा में दावेदारों की छानबीन रोकनी पड़ी। रविवार रात मंत्री अग्रवाल ने संगठन से तय कार्यक्रम के मुताबिक शहर की सभी छह मंडल इकाइयों के अध्यक्ष जोन प्रभारियों को बुलाकर उनके मंडलों से वार्डवार दावेदारों का पैनल बनाने के निर्देश दिए। इससे पहले बैठक बुलाने की हिदायत दी गई, ताकि असंतोष की गुंजाइश रहे। सोमवार को इसी सिलसिले में मंडलों की बैठकों का दौर चलता रहा।

वहां के लिए दीवान कौशिक की राय लेंगे

मेयर के लिए तीन नाम... वार्डों से सभापति, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मेयर के सिंगल नाम

नगर निगम के अंतर्गत बेलतरा और बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के 9 वार्ड भी शामिल हैं। बेलतरा के अंतर्गत आने वाले निगम के वार्ड नंबर 45 से 51 तक सात वार्डों का फैसला सिटिंग एमएलए बद्रीधर दीवान और बिल्हा के अंतर्गत आने वाले वार्ड-65 66 प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष धरमलाल कौशिक की राय से घोषित किए जाएंगे। बताया जाता है कि इसके लिए नामों की अनुशंसा की सूची सीधे मंत्री को भेजी जा चुकी है।

मेयर पद प्रत्याशियों के नाम संभागीय समिति की बैठक में 10 दिसंबर को अनुशंसा कर प्रदेश चुनाव समिति को भेजे जाएंगे। इसके बाद प्रदेश समिति 11 दिसंबर को इस पर विचार कर फैसला लेगी। भले ही यह पार्टी की प्रक्रिया के अंतर्गत होगा, लेकिन मेयर के लिए शुरू से तीन नाम चर्चाओं में हैं। इनमें किशोर राय, विजय ताम्रकार ओम देवांगन शामिल हैं। मौजूदा पार्षदों समेत कुछ दिग्गज नेताओं के पुराने वार्ड के आरक्षण का स्टेटस बदल गया है। ऐसे में अन्य वार्डों से दावेदार के रूप में उनके सिंगल नाम आए हैं। सभापति अ