पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनूपपुर सलकारोड का दोहरीकरण रुका

अनूपपुर-सलकारोड का दोहरीकरण रुका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | अनूपपुरसे सल्कारोड रेलवे लाइन के दोहरीकरण के मार्ग में छोटी सी भूल 10 वर्षों से भारी पड़ रही है। कटनी रोड की मुसाफिर गाड़ियों को रास्ते में देर तक रोकने, लेटलतीफी की परेशानियां सिर्फ इसी वजह से झेलनी पड़ रही हैं, क्योंकि इस मार्ग में सिंगल लाइन है। गुड्स ट्रेनों की आवाजाही में भी इसीलिए देरी हो रही है और रेलवे को नुकसान उठाना पड़ता है। इस भूल का खुलासा हाल ही में फाॅरेस्ट क्लीयरेंस के लिए लंबित रेलवे के प्रकरणों की समीक्षा के दौरान हुआ। मुख्य वन संरक्षक अनूप श्रीवास्तव ने बताया कि अनूपपुर से सल्कारोड के दोहरीकरण कार्य के सर्वे के लिए 6 लाख रुपए एमओईएफ (मिनिस्ट्री ऑफ इनवाॅयरमेंट एंड फाॅरेस्ट) के दूसरे जोन में जमा करा दी गई। मुख्य वन संरक्षक की मानें तो भले ही यह छोटी सी भूल थी, लेकिन रेलवे लाइन के दोहरीकरण के मार्ग में यह बड़ी बाधा बन गई।