पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रनेताओं की दबंगई... पहले कॉलेज में कोहराम, फिर सड़क पर चला ड्रामा

छात्रनेताओं की दबंगई... पहले कॉलेज में कोहराम, फिर सड़क पर चला ड्रामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी पुलिस अभाविप और एनएसयूआई के छुटभैये नेताओं के आगे बेबस हो चुकी है, शायद यही वजह है कि सीएमडी कॉलेज में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनों पक्षों के कार्यकर्ता सुबह से शाम तक हंगामा मचाते रहे। कभी कॉलेज, कभी सड़क तो कभी थाने में नारेबाजी, झूमाझटकी होती रही और पुलिस तमाशबीन बनी रही। तारबाहर थाने से चंद कदम दूर इस घटना ने शाम ढलते-ढलते मार-पीट का रूप ले लिया और लाचारी में पुलिस को दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज करना पड़ा।

\\\"छात्रनेता\\\' होने के नाते जिन कंधों पर कॉलेज कैंपस में अच्छा माहौल बनाने का जिम्मा है, वे खुद ही \\\"ड्रामेबाज\\\' की भूमिका निभाने लगे हैं। कभी आला नेताओं को खुश करने के लिए तो कभी आपसी अदावत की लड़ाई चमकाने के लिए सीएमडी कॉलेज में आए दिन हो-हंगामों का दौर जारी है। इधर, कॉलेज प्रबंधन पंगु बनकर रह गया है। कुछ महीने पहले सीएमडी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव यहां के स्टूडेंट्स के लिए जी का जंजाल बन गया है। छोटी-मोटी बात को मुद्दा बनाकर कभी कॉलेज में प्रबंधन और प्रशासन के बीच खींचतान बढ़ जाती है तो कभी अभाविप और एनएसयूआई के नेता हंगामा मचाते हैं। शेषपेज|15

गुरुवारको कॉलेज में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन और इंटर कॉलेज किक्रेट प्रतियोगिता में एनएसयूआई के सहसचिव का नाम नहीं छपने को मुद्दा बनाकर सहसचिव अर्पित केशरवानी और अमितेष राय समेत दर्जनों युवकों ने प्राचार्य डॉ. एसएन अग्रवाल डॉ. डीके चक्रवर्ती का घेराव कर दिया। वे प्रतियोगिता का विरोध करने की बात कहने लगे। प्रबंधन के अफसरों और पुलिस अफसरों की मौजूदगी में मामला गाली-गलौज तक जा पहुंचा। प्रशासन के प्राचार्य डॉ. अग्रवाल कार्यालय से निकलकर क्लास लेने चले गए। कुछ देर बाद छात्रसंघ अध्यक्ष केतन सिंह समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सीएसपी समेत तारबाहर के अन्य पुलिस अफसर, जवान कॉलेज पहुंचे और दोनों पक्षों को प्राचार्य कमरे में समझाना शुरू किया। पुलिसवालों ने विवाद को खत्म कर क्रिकेट स्पर्धा करवाने की बात कही, लेकिन एनएसयूआई इसे मानने को तैयार नहीं था। इससके पदाधिकारियों ने पुलिस के सामने ही नारेबाजी शुरू कर दी। तकरीबन एक घंटे बाद पुलिस वापस लौट गई।

पथराव से बढ़ी लड़ाई

इस मामले को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि कॉलेज कैंपस में ही दो