पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फुटेज देखकर चोर को पकड़ा गया

फुटेज देखकर चोर को पकड़ा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस के भरोसे नहीं, अपनी सुरक्षा अपने हाथ: हाईटेक सिक्योरिटी सिस्टम से लोगों ने कैमरे की नजर किए घर

एसईसीएल इंजीनियर के घर से 10 लाख की चोरी

इनसे सुरक्षा अब महंगी नहीं

{ 70 रुपए के मामूली खर्च पर अपार्टमेंट के रहवासियों को मिली हुई है सिक्योरिटी

भास्करन्यूज | बिलासपुर

अपनीसुरक्षा, अपने हाथ... यही फॉर्मूला अपनाया है, शहर में कुछ काॅलोनीवासियों ने। चोरी-लूट जैसी वारदातें रोकने, उन्होंने पुलिस पर निर्भर रहने के बजाय खुद के हाईटेक इंतजाम कर लिए हैं। ऐसी ही एक कॉलोनी है सरकंडा की रामकृष्ण इन्क्लेव। नूतन चौक हीरो होंडा शोरूम के पीछे स्थित 92 घरों वाली इस काॅलोनी में 32 इंफ्रारेड नाइट विजन कैमरे लगे हैं, जो दिन-रात आने-जाने वालों की निगरानी करते हैं। वीडियो रिकॉर्डिंग सहेजने के भी इंतजाम किए गए हैं।

रामकृष्ण इन्क्लेव परिसर में गेट, पार्किंग एरिया, सीढ़ियां, पिछले हिस्से और छत को कवर करते हुए कुल 32 जगह सीसी कैमरे लगवाए गए हैं। डिस्ट्रीब्यूटर ने रहवासियों के इस प्रयास को प्रोत्साहित करने पूरे सिस्टम की लागत स्टॉलमेंट में चुकाने की स्कीम दे दी है। रखरखाव पर मासिक केवल 70 रुपए खर्च आता है। रहवासी बताते हैं कि पांच साल पहले तत्कालीन एसपी विवेकानंद सिन्हा ने सुरक्षा का जिम्मा हाईटेक कैमरों से करने की सलाह दी। शहर की बाकी काॅलोनियों में इस सिस्टम को इंस्टॉल करना था, लेकिन सिन्हा के तबादले के बाद किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। तब छत्तीसगढ़ की यह पहली कॉलोनी थी, जिसकी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी सर्विलेंस सिस्टम लगवाया गया था।

कैमरोंकी नजर से कंट्रोल रूम में पूरा परिसर दिखता है

कॉलोनीमें सिस्टम के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से परिसर में आने-जाने वालों की हर गतिविधियां देखी जा सकती है। वीडियो रिकाॅर्डिंग के लिए दो डीबीआई और 16 चैनल हैं। यह कैमरे और कंट्रोल रूम से जुड़ा है। शेषपेज|15

यहांलगे सभी कैमरे नाइट विजन हैं। घटना की रिकॉर्डिंग पेन में भी ली जा सकती है।

घर पर परिंदा भी पर मारे तो मोबाइल स्क्रीन पर दिख जाता है

रिंग रोड स्थित बाबजी काॅलोनी के रवि सिंह का घर कैमरे अलार्म की हाईटेक व्यवस्था से लैस है। इसके बाद कोई परिंदा भी पर मारे तो उनके मोबाइल की स्क्रीन पर दिख जाता है। दरअसल, रवि का घर वाई-फाई और इंटरनेट की सुविधा से लैस है। उन्होंन