पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झाड़ फूंक के बहाने शराब पिला दुष्कर्म, ढोंगी गिरफ्तार

झाड़-फूंक के बहाने शराब पिला दुष्कर्म, ढोंगी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पोड़ीमें रहकर झाड़-फूंक करने वाले एक ढोंगी बाबा ने सिरगिट्‌टी की एक महिला को पहले नींबू पानी, फिर शराब पिलाई और मदहोशी की हालत में उससे दुष्कर्म किया। पति के आने के बाद महिला ने उसे आपबीती सुनाई। दोनों की रिपोर्ट पर सिरगिट्‌टी पुलिस ने आरोपी बाबा के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसे गांव से गिरफ्तार कर लिया है। उसने महिला से दुष्कर्म की बात कबूल कर ली है।

सिरगिट्‌टी में रहने वाली 28 वर्षीय महिला के पति और पोड़ी निवासी 45 वर्षीय छेदीलाल पाल के बीच मित्रता थी। छेदीलाल झाड़-फूंक का काम भी करता है। इधर, महिला आए दिन बीमार रहती है। छेदीलाल उसकी झांड़-फूंक किया करता था। पांच दिन पहले महिला की तबीयत फिर से खराब हुई। उसका पति छेदीलाल के पास पहुंचा और प|ी के मर्ज का इलाज करने की बात कही। छेदीलाल 7 दिसंबर को अपना तामझाम लेकर महिला के घर पहुंचा। उसके पति को रिश्तेदारी में दूर गांव जाना था। शेषपेज|15

उसनेछेदी को प|ी की झाड़-फूंक करने के लिए कहा और खुद दूसरे गांव चला गया। छेदी ने दोस्त की प|ी को इलाज के बहाने पहले नींबू पानी और फिर शराब पिला दी। वह नशे थी तो इसी हालत में उससे दुष्कर्म किया।

घर पर ही पकड़ा गया ढाेंगी


घटना के बाद पति-प|ी से मामले की जानकारी सिरगिट्‌टी पुलिस को दी। पुलिस ने उनके बताए पते के अनुसान ढोंगी पकड़ने के लिए तखतपुर क्षेत्र के ग्राम पोड़ी रवाना हुई। आरोपी छेदीलाल को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पहले तो छेदीलाल दुष्कर्म से इनकार करता रहा। पुलिस ने सख्ती बरती तो वह टूट गया और उसके दुष्कर्म की बात कबूल ली। उसके खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

आरोपी छेदीलाल