पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव: पॉलीथीन पर पाबंदी के लिए बुलाई गई बैठक टली

चुनाव: पॉलीथीन पर पाबंदी के लिए बुलाई गई बैठक टली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| स्वच्छभारत, स्वच्छ बिलासपुर अभियान के तहत 1 जनवरी 2015 से नगर निगम सीमा अंतर्गत पॉलीथीन के इस्तेमाल पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जा रहा है। शासन के इस आदेश पर अमल पर चर्चा करने के लिए शहर के व्यापारी संघों, लघु उद्योग संघ, सिटी मॉल होटल एसोसिएट्स के अध्यक्षों की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे कलेक्टोरेट में होनी थी। निगम प्रशासन के मुताबिक, चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण यह बैठक अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दी है।