- Hindi News
- सीबीएसई स्कूलों को मैथ्स वीक मनाने के निर्देश
सीबीएसई स्कूलों को मैथ्स वीक मनाने के निर्देश
बिलासपुर| सेंट्रलबोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सभी स्कूलों को गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के जन्मदिन के मौके पर 16 से 22 दिसंबर तक मैथ्स वीक मनाने के निर्देश दिए हैं। इसे ग्रोइंग एप्टीट्यूड इन न्यूमेरिकल इनोवेशंस एंड ट्रेनिंग वीक नाम दिया गया है। इस दौरान स्कूलों में मशहूर गणितज्ञों के लेक्चर आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्टूडेंट्स के बीच क्विज और निबंध प्रतियोगिता होगी और इनोवेशन पर चर्चा होगी। सभी स्कूलों को मैथ्स वीक में अपनी एक्टिविटीज के बारे में एक रिपोर्ट भी बोर्ड को भेजनी होगी।