पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेयर सहित पार्षद पद के 66 दावेदार रैली के साथ भरेंगे नामांकन

मेयर सहित पार्षद पद के 66 दावेदार रैली के साथ भरेंगे नामांकन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामशरण और विष्णु के नाम पर चलता रहा घमासान, खुलासा नहीं

मेयर के लिए भाजपा से किशोर, कांग्रेस से नाम तय नहीं...

निगमके मेयर सहित 66 वार्डों के पार्षद पद के टिकट के लिए शुक्रवार को दावेदारों और उनके समर्थकों की निगाहें रायपुर में चल रही प्रदेश भाजपा की बैठक और प्रत्याशियों की घोषणा पर केंद्रित रहीं। लोग टीवी पर भी टकटकी लगाकर घोषणा की प्रतीक्षा करते रहे। इधर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा में शामिल होने रायपुर गए शहर के नेता, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं का हुजूम रात में शहर लौटा, ताकि 13 दिसंबर को युवा सदन से नामांकन रैली निकालने की तैयारियां पूरी की जा सके। सूत्रों के मुताबिक मेयर के लिए किशोर राय का नाम तय हुआ है। इनके अलावा पार्षद प्रत्याशी चुनाव संचालक मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद लखन साहू और बेलतरा विधायक बद्रीधर दीवान के नेतृत्व में रैली के साथ कलेक्टोरेट पहुंचकर अपना नामांकन जमा करेंगे।

भाजपा ने नामांकन रैली के जरिए शहर में चुनावी माहौल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां कर रखी हैं। रैली युवा सदन से सुबह 11 बजे रवाना होगी और पुराने हाईकोर्ट रोड, गांधी प्रतिमा, जूना बिलासपुर, गोल बाजार सदर बाजार, मेन पोस्ट आॅफिस होते हुए कलेक्टोरेट पहुंचेगी।

कांग्रेस

भाजपा