- Hindi News
- किरना में कोयले से भरे तीन हाइवा, 63 टन कोयला जब्त
किरना में कोयले से भरे तीन हाइवा, 63 टन कोयला जब्त
बिलासपुर | हिर्रीपुलिस ने रायपुर रोड के किरना में धन्नू ढाबे के किनारे कोयले के अवैध प्लॅाट में छापा मारकर 63 टन कोयला समेत तीन हाइवा जब्त की है। पुलिस ने मामले में शामिल ड्राइवर और खरीददार को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से दो लोग फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। टीआई बाग ने टीम के साथ कार्रवाई में पाया िक यार्ड का मालिक अफजल हाइवा के ड्राइवर दिलीप साहू से कोयला खरीद रहा है। इन दोनों को मामले में आरोपी बनाया गया है।