- Hindi News
- 49 के कनेक्शन कटे, आज भी चलेगा चेकिंग अभियान
49 के कनेक्शन कटे, आज भी चलेगा चेकिंग अभियान
बिलासपुर | शहरके पूर्वी पश्चिमी डिवीजन में बकाया बिजली बिल के लिए वसूली अभियान चलाया गया। पूर्व डिवीजन में 120 बकायादारों से 3.59 लाख रुपए वसूले गए। 22 के बिजली कलेक्शन काट दिए गए। इसी तरह पश्चिमी डिवीजन में 27 बकायादारों के कनेक्शन काटे गए। यहां 56 बकायादारों से 5.42 लाख रुपए की वसूली की गई। विभाग का यह अभियान शनिवार को भी जारी रहेगा।