महिला खेल स्पर्धा का समापन 15 को
बिलासपुर| खेलयुवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय महिला प्रतियोगिता 2014-15 का आयोजन किया जा रहा है। इसका समापन समारोह 15 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संभाग आयुक्त सोनमणि बोरा होंगे। समारोह में बाॅस्केटबाल, तैराकी और जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रदेशभर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।