एनटीपीसी सीपत में हुआ कवि सम्मेलन
बिलासपुर| एनटीपीसीसीपत के राजभाषा विभाग ने उज्ज्वल नगर आवासीय परिसर स्थित सामुदायिक केंद्र में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक वीबी फड़नवीस, विशिष्ट अतिथि देवाशीष सेन, केवीके विश्वेश्वर थे। कवियों में मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर के गुरु सक्सेना (सांड नरसिंहपुरी), उत्तरप्रदेश के मथुरा से ओज कवि डॉ. मनवीर मधुर, पाली राजस्थान से कवयित्री डॉ. कविता किरण, भरतपुर राजस्थान से डॉ. भगवान मकरंद और मध्यप्रदेश शुजालपुर से गोविंद राठी थे। कार्यक्रम में विल्सन अब्राहम, रमाकांत सिंह चंदेल सहित अन्य उपस्थित थे।