- Hindi News
- योग, व्यायाम और व्यसन मुक्ति पर चित्र प्रदर्शनी
योग, व्यायाम और व्यसन मुक्ति पर चित्र प्रदर्शनी
बिलासपुर| प्रज्ञामंडल गायत्री परिवार और जन जागरण समिति तखतपुर ने शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्धारित प्रज्ञा अभियान के तहत खैरझिटी के प्राथमिक स्कूल में योग, व्यायाम शिविर लगाया। इसमें बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने सूक्ष्म व्यायाम, यम-नियम आसन, नाड़ी शोधन प्राणायाम सहित स्वच्छता और आहार शुद्धि के बारे में जानकारी हासिल की। योग शिक्षक डॉ. गोपाल सिंह क्षत्रीय और वरिष्ठ वानप्रस्थी नारायण प्रसाद पाली ने शिविर को संपन्न करवाया। इस अवसर पर व्यसन मुक्ति चित्र प्रदर्शनी लगाकर युग साहित्य वितरण किया गया। कार्यक्रम में बीएल धुरी सहित अन्य उपस्थित थे।