- Hindi News
- श्रद्धा महिला मंडल ने नि:शक्तों को बांटे फल
श्रद्धा महिला मंडल ने नि:शक्तों को बांटे फल
बिलासपुर| एसईसीएलश्रद्धा महिला मंडल ने आर्ट आॅफ लिविंग पदाधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन के सामने नि:शक्तजनों को भोजन करवाया और उन्हें फल वितरित किए। उनकी सहायता के लिए समाज में एकजुटता लाने की जरूरत बताई गई। इस मौके पर पुष्पिता पंडा, रेनू ठाकुर, मनोरमा गुप्ता, रीता पाल, कल्पना गर्ग, मोना मेहरा, नीलू सिंह सहित महिला मंडल की अन्य सदस्य मौजूद थीं।