पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामूहिक छुट्टी पर जाएंगे कर्मचारी

सामूहिक छुट्टी पर जाएंगे कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रखा। कर्मचारी एसोसिएशन ने कहा है कि जब तक उनके हाथों में आॅर्डर की काॅपी नहीं जाती, वे रणनीति के तहत अांदोलन जारी रखेंगे। दो दिन बाद सामूहिक छुट्टी पर चले जाएंगे। कर्मचारी एसोसिएशन लंबे समय से 19 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है।

सेंट्रल यूनिवर्सिटी में कुलपति प्रभारी रजिस्ट्रार बदलने के बाद कर्मचारी एसोसिएशन को उम्मीद थी कि उनकी मांगें मान ली जाएंगी। यही वजह है कि नए कुलपति के पदभार ग्रहण के दौरान कर्मचारियों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई थी। मांगें पूरी होने पर कर्मचारियों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन को चेतावनी दी, लेकिन बात फिर भी नहीं बनी। इसके बाद एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दो दिन 11 12 दिसंबर को धरना प्रदर्शन करने का एलान किया था। इधर, यूनिवर्सिटी के प्रभारी रजिस्ट्रार एचएन चौबे ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर निर्णय होने में अभी वक्त लग सकता है, क्योंकि संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। संसद में वार्षिक प्रतिवेदन और ब्योरा प्रस्तुत करना होता है। इस काम में पहले ही लेट हो चुके हैं। इसलिए पहली प्राथमिकता इस प्रक्रिया को पूरी करने की है। इसके बाद कर्मचारियों की मांगों को देखा जाएगा।

वर्तमान कुलपति चंद्राकर भी दावेदारों में

ओपनयूनिवर्सिटी के कुलपति की दौड़ में कौन-कौन शामिल हैं, इसे पूरी तरह गोपनीय रखा जा रहा है। यह भी चर्चा है कि वर्तमान कुलपति डॉ. अवधराम चंद्राकर का कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है, यानी उनकी दोबारा नियुक्ति की जा सकती है।

कुछ मांगों पर पहले हो चुकी है सहमति

एसोसिएशनकी कुछ मांगों पर सहमति बन चुकी है। कर्मचारियों को सेंट्रल लेवल पर मानदेय के अलावा कर्मचारियों की अनुकंपा नियुक्ति के लिए भी निर्देश जारी हो चुके हैं। इसके अलावा अधिकांश मांगें वैसे ही पेंडिंग हैं। एसोसिएशन का कहना है कि जब तक हाथ में आॅर्डर की काॅपी नहीं जाती, कोई समझौता नहीं करेंगे।