शाह की सभा में शामिल हुए शहर के भाजपाई
रायपुरके साइंस काॅलेज मैदान में शुक्रवार को आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की पहली सभा में शामिल होने के लिए शहर से करीब एक हजार कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को रायपुर ले जाने के लिए सभी छह मंडलों को 1-1 बस उपलब्ध कराई गई थी। इसके अलावा नेता, पदाधिकारी और पार्षद 40 कारों चारपहिया वाहनों से पहुंचे। चुनावी तैयारियों की दृष्टि से पार्टी की इस सभा को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपाइयों को जीत के लिए खास टिप्स दिए। शहर जिला भाजपा की ओर से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को रायपुर ले जाने के लिए तैयारियां पखवाड़ेभर से चल रही थी। राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा के बाद नगरीय निकाय के चुनाव की टिकटों का फैसला प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में होना था, इसलिए दावेदारों की भीड़ स्वाभाविक रूप से रायपुर पहुंच गई। दावेदार इस अंदाज में वहां पहुंचे थे, मानो वे टिकट लेकर ही लौटेंगे।
चुनाव की तैयारी