पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जल्द ही होगी ओपन यूनिवर्सिटी के नए कुलपति की घोषणा

जल्द ही होगी ओपन यूनिवर्सिटी के नए कुलपति की घोषणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| पं.सुंदरलाल ओपन यूनिवर्सिटी के नए कुलपति के नाम की घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है। रायपुर में गुरुवार को हुई बैठक में तीन नामों का पैनल तय कर राज्यपाल को भेज दिया गया है। राज्यपाल इनमें से एक नाम पर मुहर लगाएंगे। इससे अलग राज्यपाल किसी और नाम को भी तय कर सकते हैं।

ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. अवधराम चंद्राकर का कार्यकाल धीरे-धीरे जैसे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे जिज्ञासा बढ़ती जा रही है कि अगला कुलपति कौन होगा। डॉ. चंद्राकर 20 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस पद के लिए कुल 52 आवेदन आए हैं, जिनमें राज्य के अलावा बाहर से भी उम्मीदवार शामिल हैं। ओपन यूनिवर्सिटी में नए नियुक्त होने वाले कुलपति का कार्यकाल तीसरा होगा। पहले कुलपति डॉ. टीडी शर्मा थे। डॉ. चंद्राकर दूसरे कुलपति हैं। रायपुर में गुरुवार को हुई बैठक में जिन तीन नामों का पैनल तैयार किया गया, उनमें पूर्व मुख्य सचिव सुयोग मिश्र, एनआईटी के रिटायर्ड डायरेक्टर के सुगंधि एक अन्य सदस्य शामिल हैं।