पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिप्रोसिन से बीमार पड़ी महिला को ढूंढ़ रहा भाई

सिप्रोसिन से बीमार पड़ी महिला को ढूंढ़ रहा भाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| सिप्रोसिनटेबलेट खाकर बीमार पड़ी बोइर डांड गौरेला की महिला मीरा बैगा को पिछले दिनों सिम्स में भर्ती किया गया था। इधर जब गुरुवार को उसका भाई अजय उसका हाल-चाल लेने सिम्स पहुंचा तो उसे बताया गया कि उसकी बहन को तो डिस्चार्ज कर दिया गया है। अजय ने बताया कि बहन को कब कहां डिस्चार्ज किया गया है, इसकी जानकारी उसे नहीं दी जा रही है। उसने जिला अस्पताल अपोलो जाकर भी पता लगाया, लेकिन वहां भी उसकी खबर नहीं मिल रही है। गौरतलब है कि मीरा के पति की मौत पहले ही हो चुकी है। अजय के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति ने सिम्स लाकर उसे भर्ती करवाया था।