- Hindi News
- 12 पदों के लिए 1204 में से 479 ही पहुंचे
12 पदों के लिए 1204 में से 479 ही पहुंचे
बिलासपुर | बिलासपुरवन मंडल के अंतर्गत कंप्यूटर आॅपरेटर के 12 पदों के लिए शुक्रवार को महिला आईटीआई कोनी में आयोजित दक्षता परीक्षा के लिए 1204 आवेदकों की परीक्षा के लिए महकमे ने खासा इंतजाम किया, लेकिन एेन मौके पर मात्र 479 आवेदक पहुंचे। परीक्षा के लिए वनमंडल के सभी रेंज अफसरों सहित दो दर्जन अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। रेंज अफसर सुनील बच्चन ने बताया कि शुक्रवार को 200 आवेदकों की योग्यता परीक्षा ली गई। शनिवार को शेष 279 आवेदकों की परीक्षाएं ली जाएंगी।