पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

पांच किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| रेलवेस्टेशन पर तैनात सुरक्षा बल जीआरपी ने शुक्रवार को पांच किलो गांजे के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया। गांजे की कीमत 20 हजार रुपए बताई गई है। जीआरपी के अनुसार सुबह 8 बजे मुखबिरों से सूचना मिलने के बाद गांजा तस्कर को पकड़ने के लिए जांच शुरू की। प्लेटफाॅर्म नंबर 7-8 पर ओडिशा के बरगढ़ जिले के सकीन नानीपाली निवासी अखिलेश कुमार पिता जगदीप को गांजे से भरे बैग के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में अखिलेश ने बताया कि वह बिलासपुर से कटनी जाने के लिए नर्मदा एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा था। वहां वह गांजे को बेचने की तैयारी में था।