कोरबा के अफसर की लगा दी चुनाव ड्यूटी
बिलासपुर| हसदेवकछार के कोरबा डिवीजन में पदस्थ सेकंड क्लास अफसर योगेश नायक की नगर निगम के चुनाव ड्यूटी में ड्यूटी लगा दी गई है। उन्होंने स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में इसकी शिकायत की। उन्होंने ड्यूटी से नाम हटाने का आग्रह भी किया। नायक के मुताबिक विधानसभा चुनाव में भी उनकी ड्यूटी लगा दी गई थी और उन्होंने मतदान अधिकारी के रूप में काम भी किया था।