अब तक खरीदा गया 49.79 करोड़ का धान
बिलासपुर| जिलेकी सहकारी समितियों में अब तक किसानों से 49 करोड़ 79 लाख रुपए से ज्यादा का धान खरीदा जा चुका है। किसानों ने 3 लाख, 61 हजार 342 क्विंटल धान बेचा है। सबसे ज्यादा 6 हजार 715 क्विंटल धान कोटा सोसाइटी में खरीदा गया है। इस साल किसानों से मोटा सरना धान 1360 रुपए तो पतला धान 1400 रुपए प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है।