पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी, सीएमडी में दूसरे दिन भी होता रहा हो हंगामा

पुलिस ने नहीं की गिरफ्तारी, सीएमडी में दूसरे दिन भी होता रहा हो-हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएमडीकॉलेज में अभाविप और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का हो-हंगामा दूसरे दिन भी जारी रहा। तारबाहर पुलिस ने एक दिन पहले दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज तो कर लिया, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की। इसके चलते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता सुबह से ही कॉलेज कैंपस में सक्रिय हो गए। यहां दिनभर माहौल बनता-बिगड़ता रहा। इससे अन्य छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी। तारबाहर पुलिस का कहना है कि मामला कॉलेज छात्रों से जुड़ा है, इसलिए वीडियो फुटेज देखने के बाद ही गिरफ्तारी करेंगे। इधर, अपर कलेक्टर ने कॉलेज अधिकारियों और छात्र नेताओं की बैठक लेकर उन्हें आपसी सहमति से मामला निपटाने के लिए कहा।

सीएमडी कॉलेज में प्रबंधन ने छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन और क्रिकेट प्रतियोगिता में एनएसयूआई के सहसचिव अर्पित केशरवानी की पूछपरख नहीं की। इसे मुद्दा बनाकर क्रिकेट स्पर्धा का विरोध जताने के नाम पर उपजा यह विवाद गुरुवार को बलवे में तब्दील हो गया था। तारबाहर पुलिस ने दाेनों पक्षों के एक-एक जिम्मेदार को मुख्य आरोपी बनाया और उन्हें थाने से चलता कर दिया। अभाविप के छात्रसंघ अध्यक्ष केतन सिंह और एनएसयूआई के राहुल बोले समेत 17 लोगों के खिलाफ धारा 147, 294,506,341, 336, 323 के तहत अपराध कायम किया गया। पुलिस ने दूसरे दिन इनमें से किसी को गिरफ्तार नहीं किया। नतीजा, दूसरे दिन भी तनाव का माहौल बना रहा। गौरतलब है कि शुक्रवार क्रिकेट स्पर्धा शुरू होने वाली थी, जिसे तनाव के कारण स्थगित कर दिया गया। इधर, अपर कलेक्टर नीलकंठ टेकाम ने कलेक्टोरेट में छात्रों के दोनों गुटों के पदाधिकारियों, कॉलेज के चेयरमैन अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने प्रतियोगिता रद्द करने और इस मसले पर पूरी तरह सहमति बनाने के बाद ही आयोजन करवाने के निर्देश दिए। बैठक में दूसरे गुट से सहसचिव बना अर्पित केशरवानी मौजूद नहीं था।

वीडियो फुटेज के आधार पर होगी कार्रवाई

मामलाछात्रसंघ से जुड़ा है, इसलिए किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। पहले वीडियो फुटेज देखनी होगी, फिर आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे। एडीएम ने बैठक लेकर दोनों पक्षों को समझाया है। कोई बड़ी घटना हो, इसके लिए कॉलेज में जवान तैनात किए गए हैं। -नसरसिद्दिकी, टीआईतारबाहर

...तो सख्त कार्रवाई करेंगे

सीएमडीकॉलेज में विवाद पर सुबह तीनों पक्षों की बैठक ली गई। तीनों पक्षों के लोगों को समझाईश दी गई है कि वे आपस