शतरंज में अभिलाष का उत्कृष्ट प्रदर्शन
तखतपुर| जेएमपीकॉलेज के छात्र अभिलाष टेकवानी ने भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित एसआरआल इंडिया अंडर 16 शतरंज प्रतियोगिता में उत्साहजनक खेल दिखाया। इस पर विश्व में शतरंज प्रतियोगिता संचालित करने वाली संस्था फीडे ने उसे 1490 की अंतरराष्ट्रीय रैकिंग दी है। अभिलाष ने नवें राउंड में साढ़े पांच अंक प्राप्त किए इसके लिए उसे अंतरराष्ट्रीय रैकिंग मिली। अंतर विश्व विद्यालयीन शतरंज प्रतियोगिता में बिलासपुर विश्वविद्यालय टीम की ओर से अभिलाष ने रजत पदक हासिल किया था।