- Hindi News
- शिक्षा के अभाव में महिलाएं होती हैं हिंसा का शिकार
शिक्षा के अभाव में महिलाएं होती हैं हिंसा का शिकार
बिलासपुर | लालबहादुर शास्त्री स्कूल के दीक्षित सभा भवन में राज्य स्तरीय महिला हिंसा विरोधी पखवाड़ा 25 नवंबर से मनाया गया। इसमें प्रदेशभर से विभिन्न संगठनों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अंजना मुलकलवार थी। छत्तीसगढ़ अधिकार मंच की हेमलता साहू ने घरेलू हिंसा महिलाओं पर होने का कारण शिक्षा का अभाव होना बताया। कहा कि महिलाओं पर सामाजिक रीति रिवाजों का दबाव डाल दिया जाता है, इससे वे किसी भी हिंसा का विरोध नहीं कर पाती। इस दौरान परिवार परामर्श केंद्र की सदस्य हेमलता तिवारी ने पारिवारिक मामलों के निपटारे की जानकारी दी। साथ ही घरेलू हिंसा के लिए हो रहे प्रयास और कार्यों के बारे में बताया। इसमें प्रो. भारती भट्टाचार्य और डॉ. सचि सप्रे ने महिलाओं के गांव स्तर पर होने वाले कार्य की प्रशंसा की और जेंडर की समानता लाने पर जोर दिया। डॉ. सत्यभामा अवस्थी ने परिवार परामर्श केंद्र और कुटुंब न्यायलय में किस तरह के मामले रहे हैं, इसे बताया।