पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम पर लौटे रेलवे के सफाई कर्मचारी

काम पर लौटे रेलवे के सफाई कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएफकी राशि नहीं मिलने पर सफाई कर्मचारियों ने डीआरएम से शिकायत की। पीएफ का हिसाब नहीं मिलने पर उन्होंने रेलवे स्टेशन और कोचिंग डिपो की सफाई बंद कर दी थी। अधिकारियों के आश्वासन के बाद वे काम पर लौटे।

सफाई कर्मियों का कहना था कि ठेकेदार ने 22 महीने से पीएफ की राशि के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। जबकि हर महीने वेतन से 799 रुपए और सुपरवाइजरों के वेतन से 580 रुपए काटे जा रहे हैं। कंपनी के अधिकारियों से पूछने पर वे इसे ऑनलाइन सर्विस बताते हुए बेवसाइट में देखने का हवाला देते हैं। इधर, बेवसाइट में चेक करने पर खाते में राशि निल दिखाई जाती है। कंपनी के रवैये के चलते कर्मचारियों ने बुधवार से स्टेशन की साफ सफाई बंद कर दी थी। स्टेशन परिसर की सफाई का जिम्मा जीए एंड आईएस प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। स्टेशन के अलावा कोचिंग डिपो की सफाई के लिए 210 कर्मचारी तीन शिफ्ट में काम करते हैं। रेलवे के आला अधिकारियों ने पांच दिनों के भीतर पीएफ खाते की जानकारी उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। साथ ही पांच महीने बाद जून में पीएफ की राशि का भुगतान करवाने की भी बात कही है। श्रमिक कल्याण समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि अधिकारियों के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई है। पांच दिन बाद खाते पर सही जानकारी नहीं होने पर आगे की कार्रवाई के लिए निर्णय लिया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में कमल काले, अभिषेक ज्ञानिक, राकेश अनंत सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल थे।