- Hindi News
- सीए स्टूडेंट्स का सेमिनार, कई विषयों पर चर्चा हुई
सीए स्टूडेंट्स का सेमिनार, कई विषयों पर चर्चा हुई
बिलासपुर | इंस्टीट्यूटऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने दो दिवसीय सीए छात्रों का सेमिनार गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में 13 और 14 दिसंबर को रजत जयंती सभागार में आयोजित किया। इस राष्ट्रीय सेमिनार में देश भर सीए छात्रों ने भाग लिया। इसमें मुख्य अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त दर्शन सिंह, विशिष्ट अतिथि सीयू के कुलपति एसपी सिंह थे। इसमें विजयवाड़ा से आए विद्याधर मंदावा और भोपाल के आशीष गोयल ने होटल उद्योग पर अपने विचार दिए। बड़ौदा के मिलिंद जोशी और जालोर के दीपक जैन ने फाइनेंशियल इंस्टेटमेंट पर व्याख्यान दिया। वित्तीय विवरण की अंकेक्षण रिपोर्ट पर गुवाहाटी के राकेश घोष और चेन्नई के पी. लक्ष्मी नरसिम्हन, संपत्ति कर अधिनियम पर मुंबई के करन सिंह छाबड़ा, और दिल्ली के कुशल अग्रवाल ने विचार दिए। साथ ही आयकर अधिनियम की धारा 43सीए पर बिलासपुर की नेहा अग्रवाल और दुर्ग के शैलेंद्र कुमार तो सर्विस टैक्स के अंतर्गत वर्क्स कांट्रेक्ट पर वलसाड के शारदापेन शुक्ला और पांडिचेरी के वरादीदेशिकन ने अपने विचार रखे। कंपनी अधिनियम के पुराने और नए प्रावधानों में शेयर आबंटन और शेयर ट्रांसफर विषय पर बिलासपुर के कबीर शर्मा और स्तुति आर्या अन्य ने विचार रखे।
, कंपनी अधिनियम 2013 के अंतर्गत ई-नोटिस और ई-मीटिंग पर बिलासपुर के गौरव मित्तल और कृति मित्तल ने, कंपनी अधिनियम की धारा 73, 74, 185 और 186 पर ठाणे के सतीश कुमार और दिल्ली के शाहिद रजा ने विचार व्यक्ति किए। सीए छात्र की ऑफिस ट्रेनिंग पर दिल्ली के अंकित अग्रवाल और भोपाल के मीनल जैन, परीक्षा-जीवन का कठिन समय पर बिलासपुर के मिली डे और दुर्ग की ज्योति तिवारी ने अपने विचार रखे। इस सेमीनार का मुख्य उद्देश्य सीए छात्रों को विभिन्न विषयों पर ज्ञान में वृद्धि करना और विचारों का आदान-प्रदान कराना था। इसमें लगभग 6 सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें आनंद अग्रवाल, ओम मोदी, राजुल जाजोदिया, अंशुम जाजोदिया, अजय पांडेय, मनीष खनूजा सहित अन्य उपस्थित थे।