दोनों डिवीजनों में चला चेकिंग अभियान
तीन दिनों के भीतर बदलेंगे खराब ट्रांसफाॅर्मर
शहरऔर गांवों में ट्रांसफाॅर्मर खराब होने पर उसे तीन दिनों में बदलना होगा। विभाग के चीफ इंजीनियर पीके अग्रवाल ने ये आदेश जारी किए हैं। अधिकांश गावों में बिजली बिल बकाया होने के कारण ऐसी समस्या है। इसका कारण गावों में अधिक संख्या में बकाया राशि होना है लेकिन अब उसे भी नजरअंदाज कर ट्रांसफाॅर्मर लगाने का निर्देश दिया गया है।
गावों में ट्रांसफाॅर्मर लगाने पर बिजली विभाग का पूरा ध्यान है। अब तक ऐसे कई गांव हैं, जहां लंबे समय से ट्रांसफाॅर्मर खराब होने पर वहां नया ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया जा रहा है। उस गांव में बिजली का बिल अधिक बकाया होने के कारण उन गावों में ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदले जा रहे हंै। विभाग का कहना है कि गांव वाले बकाया राशि का भुगतान नहीं करते, इसलिए नया ट्रांसफाॅर्मर नहीं लगाया जाएगा। बकाया राशि का भुगतान नहीं होने पर विभाग को राजस्व की हानि होती है। अब गावों से भी वसूली होने लगी है और एक दो मामलों को नजरअंदाज करते हुए भी इन गावों में नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
लोरमी में एक हफ्ते में लगे 35 ट्रांसफाॅर्मर
लोरमीमें एक हफ्ते में 35 ट्रांसफाॅर्मर लगाए गए हैं। यहां कुछ समय पहले तक बहुत खराब स्थिति थी लेकिन एक हफ्ते के अंदर नए ट्रांसफाॅर्मर लगने से यहां की स्थिति सुधर चुकी है। दूसरी जगहों पर भी नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने के निर्देश दिए गए हैं।