पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लाॅसिक पाॅवर लिफ्टिंग में जिले से तीन चयनित

क्लाॅसिक पाॅवर लिफ्टिंग में जिले से तीन चयनित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| जिलापाॅवर लिफ्टिंग संघ ने चयन ट्रायल का आयोजन किया। इसमें जिले के तीन खिलाड़ियों का चयन सुब्रत क्लाॅसिक अंतरराष्ट्रीय पाॅवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता पहली बार भारत में हो रही है। यह झारखंड के जमशेदपुर में 16 से 21 दिसंबर के बीच होगी। इसमें निसार अहमद 105 किग्रा, मुर्तजा खान 120 किग्रा और थलेश्वर सिंह राठिया 83 किग्रा वर्ग में भाग लेंगे। इससे पहले 16 दिसंबर तक भारतीय टीम का प्रशिक्षण शिविर जमशेदपुर में लगाया जा रहा है।