- Hindi News
- स्वास्थ्य जांच शिविर का लोगों को मिला लाभ
स्वास्थ्य जांच शिविर का लोगों को मिला लाभ
बिलासपुर| नायडूसेवा समिति रविवार को शासकीय प्राथमिक शाला एफसीआई गोदाम के पीछे देवरीखुर्द में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की। इसमें रक्तचाप, मधुमेह, हिमोग्लोबिन और ब्लड ग्रुप की जांच की गई। इसमें रेलवे रेलवे अधिकारी नवीन सिंह, डॉ. असलम खान, डॉ. मांंटू कुमार बाग ने स्वास्थ परीक्षण और सलाह दिया। इसमें मधु राव, निशांत तिवारी, श्रीकांत सुमित सिन्हा, रोशन, रमेश सहित अन्य उपस्थित थे।