शिक्षाकर्मी कल नेहरू चौक पर देंगे धरना
बिलासपुर| शिक्षाकर्मीनेहरू चौक पर 16 दिसंबर को एक दिवसीय धरना देंगे। यह धरना विभिन्न मांगों को लेकर दिया जा रहा है। इनमें शासकीय शिक्षक के पद पर संविलियन, परीविक्षावधि पूरी होते ही पुनरीक्षित वेतन देने, क्रमाेन्नति आदेश को यथावत रखने, समयमान वेतन के आधार पर वेतन निर्धारण करने, आवास, चिकित्सा गतिरोध भत्ता देने आदि मांगे शामिल हैं। धरने के बाद शिक्षाकर्मी, मुख्यमंत्री और मुख्यसचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। ज्ञात हो कि शिक्षाकर्मी समयमान वेतन और पुनरीक्षित वेतन को लेकर लंबे समय से अपनी आवाज बुलंद करते रहे हैं। वे समय-समय पर इसे लेकर आंदोलन भी करते रहे हैं। 16 दिसंबर को वे नेहरू चौक पर एकत्र होकर आवाज उठाएंगे।