फोटो खिंचवाने चला रहे स्वच्छता अभियान
बिलासपुर| संयुक्तसंघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने अधिकारियों के स्वच्छता अभियान को प्रायोजित बताया है। मोर्चा के सहसचिव श्याम मूरत ने आरोप लगाया कि अधिकारी समाचार पत्रों में फोटो छपवाने के लिए सिर्फ हाथ में झाड़ू लेते हैं। यदि अधिकारी दिखावा करने के बजाय जनता के हित में काम करें तो लोगों को भला होगा।