- Hindi News
- मधुमक्खियों के छत्तों से छात्र हुए परेशान
मधुमक्खियों के छत्तों से छात्र हुए परेशान
बिलासपुर| गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में मधुमक्खियों ने ब्वाॅयज हॉस्टल के कई छात्रों को डंक मारा। छात्रों को तत्काल सीयू के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। ब्वाॅयज हॉस्टल के पास मधुमक्खियों के करीब 29 छत्ते थे। इनमें से सभी को हटा दिया गया था। बाद में फिर तीन छत्ते बना लिए गए। इसके पहले भी सीयू में मधुमक्खियों के काटे जाने की घटना हो चुकी है। प्रशासनिक भवन समेत अन्य विभागों के बिल्डिंग में यह छत्ते बने हुए हैं।