स्काउट गाइड के सदस्यों का सम्मान
बिलासपुर| भारतस्काउट्स गाइड्स के सदस्यों को राज्यपाल अवार्ड मिला है। अब संघ की जिला शाखा बच्चों के सम्मान के लिए समारोह का आयोजन कर रही है। राज्यपाल बलराम दास टंडन से 27 कैडेट्स को अवार्ड मिला है। संघ के अध्यक्ष सोमनाथ यादव ने कहा कि इस मौके पर जिला प्रशिक्षण आयुक्त भानू राम रजक का सम्मान किया गया।