पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन पर अधिकार दिलवाने की मांग

जमीन पर अधिकार दिलवाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर| ऑलइंडिया कांग्रेस सोशल आॅर्गनाइजेशन ने राष्ट्रीय भू-अधिकार आयोग के सदस्य पीवी राजगोपाल से मुलाकात की। उन्होंने सरकारी जमीन पर काबिजों को जमीन अधिकार दिलाने की मांग की है। पूर्व कमिश्नर, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश और प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोग का गठन किया गया है। रेलवे क्षेत्र के तितली चौक, हेमू नगर और गणेश नगर के लोगों ने आयोग के सदस्यों से मुलाकात की। राज्य शासन और रेलवे की जमीन पर काबिज लोगों को जमीन अधिकार दिलाने की मांग की गई।

साथ ही बिना पुनर्वास के विस्थापन नहीं करने की मांग की गई। इसमें मकसूद अली, प्रदीप मसीह, शादाब खान, शमा सुल्ताना सहित अन्य उपस्थित थे।