- Hindi News
- एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग पर रेलमंत्री को लिखा पत्र
एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग पर रेलमंत्री को लिखा पत्र
पुरी-बीकानेरभुज-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का पेंड्रारोड रेल्वे स्टेशन में स्टॉपेज देने की मांग पर गायत्री परिवार के सदस्यों ने रेलमंत्री को पत्र लिखा है।
पत्र में कहा है कि दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल्वे का पेंड्रा रोड महत्वपूर्ण व्यवसायिक स्टेशन है। सभी राज्यों से यात्री अमरकंटक आते हैं। अमरकंटक तीर्थस्थल पर्यटन का केंद्र है। यह नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है। जैन, गुजराती, सिक्ख राजस्थानी, मारवाड़ी समुदाय के लोग तीर्थयात्री यहां आते हैं। यहां जैन मंदिर निर्माणाधीन है इसे देखने, सहयोग जैन समुदाय के परिजन आते हैं। इसलिए यहां यात्रियों की भीड़ रहती है। यहां दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल्वे का गेस्ट हाउस है। रेल्वे के बड़े अधिकारी अमरकंटक आते हैं। पेंड्रा, पेंड्रारोड, मरवाही, कोटा, मरवाही विधानसभा क्षेत्र है। लगभग 5 लाख की आबादी इस स्टेशन के क्षेत्रांतर्गत आती है। दुर्ग-भिलाई एजुकेशन हब हो गया है। इस क्षेत्र से इंजीनियरिंग-चिकित्सा-उच्च शिक्षा अन्य शिक्षा के लिए एक हजार छात्र-छात्राएं आना-जाना करते हैं। इन पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पुरी-बीकानेर भुज-शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन का स्टापेज पेन्ड्रारोड स्टेशन पर दिया जाना चाहिए। इससे क्षेत्र को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी। पत्र की छायाप्रति सांसद लखनलाल साहू, महाप्रबंधक दक्षिण-पूर्व-मध्य रेल्वे बिलासपुर को भेजी गई है। पत्र लिखने वालों में गायत्री परिवार के रामनिवास तिवारी, केके मिश्रा, डाॅ. प्रवीण कुमार राय, नरेश गोयल, अक्षय नामदेव शामिल हैं।