- Hindi News
- वाहन की टक्कर से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
वाहन की टक्कर से घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
बिलासपुर| कोटाक्षेत्र में वाहन की टक्कर से घायल हुई महिला की सिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। गनियारी निवासी बिंदिया बाई पति मोतीलाल देवांगन 85 वर्ष बस स्टैंड के पास खड़ी थी। इसी बीच किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वृद्धा को चोटें आई। उसे सिम्स में भर्ती करवाया गया था। वहीं एक अन्य मामले में सीपत क्षेत्र के जांजी निवासी ईश्वर पिता नरोत्तम कामले 25 वर्ष को दोपहर को सिम्स लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चला है। डाक्टरों ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए मरच्युरी भेज दिया।