पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाने को भजिया कम मिला तो भतीजे ने तलवार चला दिया

खाने को भजिया कम मिला तो भतीजे ने तलवार चला दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुर | दशगात्रके दौरान खाने के लिए भतीजे को कम भजिया मिला तो उसने अपने चाचा पर तलवार चला दिया। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम लोखंडी निवासी पंचराम भार्गव 59 वर्ष के पिता नैनदास की 5 दिसंबर को मौत हो गई थी। रविवार को दशगात्र था। पंचराम के यहां मृत्यु भोज का आयोजन था। भजिया भी बना था। दोपहर करीब 3.30 बजे पंचराम का भतीजा बसंत भार्गव 25 वर्ष आया। वह नशे में था। आते ही अपने चाचा से खाने के लिए भजिया मांगा। पंचराम ने उसे केवल तीन भजिया ही निकालकर दिया। इससे बसंत को गुस्सा गया। वह अपने चाचा से झ़गड़ा करने लगा। दोनों के बीच में विवाद बढ़ा तो भतीजा अपने घर गया और वहां से तलवार लेकर गया। वह इससे अपने चाचा पर वार किया। पंचराम ने हाथ से रोका तो उसकी अंगुली कट गई। वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। पंचराम ने कोनी थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।