- Hindi News
- छात्रा से छेड़खानी की फिर बाल पकड़कर पीट दिया
छात्रा से छेड़खानी की फिर बाल पकड़कर पीट दिया
बिलासपुर| सिविललाइन थाना क्षेत्र में काॅलेज की छात्रा से मोहल्ले के युवक ने छेड़खानी की। विरोध करने पर उसने बाल पकड़कर उसकी पिटाई भी की। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 22 वर्षीय युवती रिंग रोड वसुंधरा नगर की रहने वाली है। शनिवार को वह अपने घर के पास खड़ी थी। इसी समय पड़ोसी जय मरकाम उससे छींटाकशी करने लगा। छात्रा ने उसे डांटा। युवक नशे में धुत था। वह युवती का हाथ पकड़कर खींचने लगा। युवती ने शोर मचाया तो युवक गुस्से में गया और बाल पकड़कर मार-पीट करने लगा। युवती किसी तरह बचकर वहां से भागी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 354 के तहत जुर्म दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।