- Hindi News
- मुफ्त नल कनेक्शन का टारगेट पूरा नहीं, जांच होगी
मुफ्त नल कनेक्शन का टारगेट पूरा नहीं, जांच होगी
भागीरथीनल, जल योजना के तहत गरीबों को मुफ्त नल कनेक्शन देने का टारगेट पूरा नहीं हुआ। योजना लागू होने के बाद से निगम प्रशासन ने तीन वर्षों का टारगेट पूरा नहीं किया। दैनिक भास्कर की खबर के बाद नगर निगम कमिश्नर रानू साहू ने डिप्टी कमिश्नर हिमांशु तिवारी को जांच के आदेश दिए हैं।
गौरतलब है कि नगरीय प्रशासन विकास विभाग ने वर्ष 2010-11 में भागीरथी नल, जल योजना के तहत बीपीएल वर्ग को मुफ्त नल कनेक्शन देने की योजना शुरू की थी।
प्रति नल कनेक्शन पर 3000 रुपए का खर्च होता है, जो शासन की ओर से दिया जाना है। योजना शुरू होने के बाद से निगम को अब तक 8888 मुफ्त नल कनेक्शन गरीबों को उपलब्ध करवाने का टारगेट दिया गया। इसके विरुद्ध निगम मात्र 2726 कनेक्शन ही उपलब्ध करवा पाया है। निगम कमिश्नर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु तिवारी को सात दिनों के अंदर रिपोर्ट देने कहा गया है। पिछले दिनों दैनिक भास्कर ने बताया था कि चुनाव के बहाने इस योजना का काम लगातार टाला जा रहा है।