पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारियों की कमी से आरक्षण केंद्र के काउंटर नहीं खुल रहे

कर्मचारियों की कमी से आरक्षण केंद्र के काउंटर नहीं खुल रहे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिलासपुररेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर काफी समय से एक काउंटर खोला जा रहा है, जबकि वहां कुल नौ काउंटर हैं। इसमें से एक काउंटर विकलांग और रियायती दर टिकटों के आरक्षण के लिए है। इसी तरह काउंटर नंबर आठ नौ जनरल और आरक्षण दोनों के लिए है, जबकि बाकी आम लोगों के लिए रखे गए हैं।

यहां आम लोगों को टिकटों के आरक्षण के लिए केवल चार नंबर काउंटर खुला रखा जा रहा है। इसके अलावा एक नंबर काउंटर नि:शक्त और रियायती दर के टिकटों के लिए खुला रखा जा रहा है। बाकी आठ काउंटर बंद रखे जा रहे हैं। रिजर्वेशन के लिए 29 कर्मचारी हैं, जिसमें से कुछ छुट्टी पर हैं। छह स्टेशन इंक्वाॅयरी, दो तहसील कार्यालय, दो चार्ट बनाने तो हाईकोर्ट और टीडीआर में एक-एक कर्मचारी पदस्थ हैं।