पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिर चढ़कर बोलने लगा खेल कबड्‌डी कबड्‌डी का रोमांच

सिर चढ़कर बोलने लगा खेल कबड्‌डी-कबड्‌डी का रोमांच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इधर तैयारी चलती रही, उधर स्पर्धा का उद्घाटन हो गया

पूर्वीक्षेत्रीय इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी स्पर्धा बिलासपुर यूनिवर्सिटी में सोमवार से शुरू हुई। इसमें 35 यूनिवर्सिटी की टीमें भाग ले रही हैं। प्रारंभिक मैच पं. रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी रायपुर विनोबा भावे हजारीबाग यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रायपुर ने 35-30 के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मुकाबले में उत्कल यूनिवर्सिटी ने नार्थ बंगाल को 35-09 के अंतर से हराया। तीसरे मुकाबले में रविंद्र भारती कोलकाता को बहरामपुर ने 44-14 के अंतर से पराजित किया। डाॅ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी कोटा ने मेट्स विश्वविद्यालय रायपुर को 46-06 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया।

इससे पूर्व मुख्य अतिथि कोरबा सांसद डॉ. बंशीलाल महतो ने स्पर्धा का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. जीडी शर्मा ने की। पहली बार मेट में आयोजित इस स्पर्धा के प्रारंभिक दो मैचों का सभी अतिथियों ने आनंद लिया। प्रतियोगिता के दौरान आरा यूनिवर्सिटी की अनुपस्थिति में मणिपुर को, सिद्ध कान्हो बिरसा यूनिवर्सिटी की अनुपस्थिति में इंदिरा गांधी ट्राइबल यूनिवर्सिटी अमरकंटक को, मगध यूनिवर्सिटी की अनुपस्थिति में कल्याणी विवि को वाॅकओवर दिया गया। साथ ही नार्थ ओडिसा विवि की अनुपस्थिति में एपीएस रीवा को वाॅकओवर दिया गया। दूसरे दिन 10 फरवरी को मेजबान बिलासपुर यूनिवर्सिटी का मैच डाॅ. सीवी रमन विवि से सुबह 8 से 12 दोपहर 2 से 5 बजे के बीच होगा। स्पर्धा के दौरान डाॅ. सौमित्र तिवारी, डाॅ. बसंत अंचल, डाॅ. एमएल चंद्राकर, डाॅ. अजय सिंह, शंकर यादव, डाॅ. अजय यादव, डाॅ. अजय मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

राष्ट्रीय स्पर्धा खेलने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया गया

राष्ट्रीयस्पर्धाओं में कई बार प्रतिनिधित्व करने वाले पंकज विक्रम सम्मान से सम्मानित ओमप्रकाश चौहान प्रो कबड्डी में छत्तीसगढ़ से एकमात्र चयनित खिलाड़ी हितेश पटेल का सम्मान किया गया।

सोमवार को बीयू के मैदान में कबड्‌डी स्पर्धा शुरू हुई। मंगलवार को सुबह से मैच होंगे।

बिलासपुर यूनिवर्सिटी में सोमवार को कबड्‌डी स्पर्धा शुरू होनी थी। एक तरफ इसकी तैयारी हो रही थी तो दूसरी तरफ उद्घाटन कार्यक्रम शुरू हो गया।