- Hindi News
- बिलासपुर जबलपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग
बिलासपुर-जबलपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग
बिलासपुर| रेलयात्रीसुविधा संघर्ष समिति ने वर्षों से लंबित बिलासपुर-जबलपुर रेल लाइन का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष किशोरी लाल गुप्ता ने बताया कि 250 लोगों का हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन प्रधानमंत्री, रेलमंत्री और अन्य आला अधिकारियों को भेजा गया है। बिलासपुर से जबलपुर की वर्तमान दूरी 410 किमी है जो घटकर 300 किमी हो जाएगी। वर्षों पुरानी प्रस्तावित इस रेल लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण भी हो चुका है।