- Hindi News
- बेरोजगारों को दी गई डाटा एंट्री की ट्रेनिंग
बेरोजगारों को दी गई डाटा एंट्री की ट्रेनिंग
बिलासपुर | भारतीयस्टेट बैंक ने युवाओं को डाटा एंट्री का प्रशिक्षण दिया। सेंदरी में आयोजित 30 दिवसीय इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र के मुख्य महाप्रबंधक डीके मिश्रा आैर विशिष्ट अतिथि जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक एलके लकरा थे। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व का विकास कर अपने ज्ञान का उपयोग करें। कार्यक्रम का संचालन कार्यालय सहायक संजू यादव ने किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक भुवनेश्वर देवांगन, महेश प्रजापति सहित अन्य मौजूद थे।