पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यक्ष के लिए चाहिए 13 सदस्य, निर्दलियों को साध रहीं पार्टियां

अध्यक्ष के लिए चाहिए 13 सदस्य, निर्दलियों को साध रहीं पार्टियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापंचायत में अध्यक्ष बनाने के लिए 13 सदस्यों की जरूरत है। दोनों ही पार्टियां निर्दलियों को साधने में जुटी हैं। हालांकि, अभी तक उम्मीदवार का नाम फाइनल नहीं हुआ है। कांग्रेस में 11 फरवरी को उम्मीदवार का नाम घोषित होगा तो भाजपा में अध्यक्ष कैंडिडेट के नाम पर रायपुर में मुहर लगेगी।

जिला पंचायत के नतीजे आने के बाद अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर भाग-दौड़ शुरू हो गई है। दोनों ही पार्टियों के पुराने सियासतदार से लेकर नए नेता तक इस कोशिश में जुटे हैं कि अध्यक्ष उनकी ही पार्टी का बने। 25 में से बहुमत के लिए 13 सदस्य की जरूरत पड़ेगी। भाजपा के पास नौ तो कांग्रेस के पास आठ सदस्य हैं, लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी आठ निर्दलीय सदस्यों की इच्छा पर निर्भर करेगी। अकेले के दम पर दोनों ही पार्टियां अध्यक्ष की कुर्सी हासिल नहीं कर सकतीं। भाजपा में जिला पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार का पैनल बनाकर रायपुर भेजा जाएगा, जबकि कांग्रेस में 10 फरवरी को चुनाव पर्यवेक्षक पूर्व सांसद करुणा शुक्ला रही हैं। 11 फरवरी को वे प्रत्याशी का नाम कांग्रेस भवन में घोषित करेंगी। कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी परेशानी ये है कि वह कभी उनकी ही पार्टी में रहे सदस्यों को तैयार नहीं कर पा रही है। यही वजह है कि भाजपा के बाजी मार ले जाने की चर्चा जोर-शोर से है। वैसे भी भाजपा को कांग्रेस के मुकाबले एक कम सदस्य का समर्थन चाहिए। यानी भाजपा को चार तो कांग्रेस को पांच निर्दलीय का साथ चाहिए। 8 फरवरी को कांग्रेस भवन में बुलाई गई बैठक में कोई भी निर्दलीय नहीं पहुंचा। इससे कांग्रेस का हौसला पस्त हो ता जा रहा है। वहीं संगठन और जोगी खेमे के बीच की गुटबाजी यदि सामने आई तो भाजपा के लिए राह और आसान हो जाएगी। इधर, जनपदों में भी अपनी-अपनी पार्टी का अध्यक्ष बनाने की कवायद तेज हो गई है। कांग्रेस में विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण बताई जा रही है जबकि भाजपा में संगठन उम्मीदवारों के नाम फाइनल करेगा।

खरीद-फरोख्त हो तो बनेगा पार्टी का अध्यक्ष

^भाजपायदि खरीद-फरोख्त करें तो पार्टी का अध्यक्ष जरूर बनेगा। सभी सदस्य प्रदेश संगठन के फैसले पर अपनी सहमति देने को तैयार है। पर्यवेक्षक अध्यक्ष उम्मीदवार के नाम की घोषणा करेंगी। इधर संगठन बहुमत साबित करने के लिए प्रयासरत है।’’ राजेंद्रशुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण

15 को बेटे की शादी, 16 को चुनाव

जिलापंचायत क्षेत्र क्रमांक-1 बिल्हा से जीतने वाले रमेश कौशिक को कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष का संभावित उम्मीदवार माना जा रहा है। 16 फरवरी को अध्यक्ष का चुनाव होगा जबकि उसके पहले दिन 15 फरवरी को उनके बेटे की शादी है।

16 को चुनाव, टेकाम पीठासीन अधिकारी

जिलापंचायत में 16 फरवरी को अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष का चुनाव भी होगा। इसके लिए अपर कलेक्टर नीलकंठ टेकाम को पीठासीन अधिकारी बनाया गया है। संयुक्त कलेक्टर एसआर कुर्रे सहायक पीठासीन अधिकारी होंगे।